राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को स्टेशन रोड़ पर ट्रक और स्कार्पियों में टक्कर हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के लालजी होटल के आगे की है। जहां पर स्कार्पियों और गैस के एक ट्रक में टक्कर हो गयी। जिसके चलते काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

बताया जा रहा है कि स्कार्पियों और ट्रक दोनो ही सांखला फाटक की तरफ से स्टेशन की और जा रहे थे और इसी दौरान ट्रक स्कार्पियों से टकरा गया। काफी देर तक इसको लेकर बवाल होता रहा गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी प्रकार का कोई चोटिल नहीं हुआ है।




