राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंगलवार सुबह कोटगेट पुलिस थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने एक्शन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी आजाद को नागौर से आगे कुछ दूरी पर पकड़ा है। जानकारी के अनुसार आरोपी बीकानेर से निकलकर नोखा से नागौर होते हुए जा रहा था। पुलिस टीमें भी लगातार उसका पीछा कर रही थी। ऐसे में पुलिस ने नागौर से आगे उसे दबोच लिया।

 

इस सम्बंध में एसएचओ धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। बता दें कि बीती रात को पुलिस ने आजाद को मारपीट के मामले में पकड़ा था। आज सुबह मेडिकल के लिए ले जाते समय आरोपी पुलिस को चकमा देकर तंग गलियों से फरार हो गया था। जिसके बाद जिलेभर की पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया था। आरोपी के खिलाफ अब पुलिस कस्टडी से भागने के कारण अलग से मामला दर्ज किया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!