राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में वाहन को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में सुदर्शना नगर निवासी प्राची मोदी ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 अप्रैल की सुबह गांधी चौक के पास गंगाशहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके वाहन को टक्कर मारी। जिससे उसका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!