राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशे के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में फड़ बाजार निवासी इम्तीयाज ने दानिश, बाबू, शेरू, इरफान व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना 25 अप्रैल की रात को फड़बाजार क्षेत्र की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसे रोककर नशे के लिए पैसे मांगे और जब उसने मना किया तो आरोपित ने लाठी,डंडो से उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!