राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोटगेट क्षेत्र में मारपीट के आरोपी के फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मंगलवार सुबह की है। जहां पर मारपीट के मामले में आजाद को हिरासत में लिया गया था। पुलिस उसे अस्पताल लेकर जा रही थी। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में आजाद को हिरासत में लिया गया था।

 

जो कि इधर उधर हो गया है। पुलिस टीमें आरोपी को ढूंढने में लगी है और जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद से बीकानेर के सभी पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है। उसकी जगह-जगह तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार आजाद उर्फ कलवा ने क्रीम रंग की टी-शर्ट, ब्लैक रंग की लोवर पहन रखी है, हाईंट 5 फुट, 6 ईंट ,हल्की मुंह पर दाङी, रंग ब्लैक जो कही पर भी दिखाई दे, तो थानाधिकारी कोटगेट के मोबाइल नंबर 8963055555,0151-2226126 पर तुरन्त सुचना देवें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!