राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। हवा भरते समय हादसा हो जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नोखा पालिक थाना क्षेत्र के नोखा गांव की है। जहाँ पर बुधरो की ढाणी में हवा भरते समय हादसा हो जाने से व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई उत्तम सिंह ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया की उसका बड़ा भाई चैनसिंह टायर में हवा भर रहा था इसी दौरान टायर का कड़ा निकल गया और प्रेशर से कड़े की उसके भाई को चोट लगी। चोट लगने से परिवादी का भाई घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ पर इलाज के दौरान परिवादी के भाई की मौत हो गई।




