राजस्थान फर्स्ट न्यूज। निवेश कर लाभ कमाने के नाम पर बीकानेर की दो महिलाओं से लाखों रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग मुकदमों में पुलिस द्वारा एक महिला आरोपी सहित एक दर्जन से अधिक आरोपियों कें खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले मामले में मुक्ताप्रसाद नगर निवासी चित्रा ठाकुर पुत्री मधुसुदन ने साईबर ठगी का मामला दर्ज करवाते हुए जानकारी दी की आरोपी रजत शर्मा, ईश्वर वर्मा, विजय मौर्य, सुरेन्द्र सोनी, संदीप सीगर, एलएन चौधरी, सरेन्द्र बरबर, सोमबीर मोटिया, बृजेश कुमार पाण्डे, पवन कुमार सेवलिया, संदीप जैन, रणजीत बिजारणिया, नवीन यादव व अनिल शर्मा ने परिवादिया को झांसे में लेकर एक्सपीओ डॉट आरयू कम्पनी में निवेश करने के नाम पर 6785000 रूपये की ठगी कर ली।

दूसरे मामले में वैष्णो विहार जयपुर रोड निवासी सरीता ढेनवाल पत्नी सज्जन कुमार ने जानकारी दी की आरोपी रजत शर्मा, ईश्वर वर्मा, विजय मौय, सुरेन्द्र, सरेन्द्र बरबर, अनिल शर्मा व रेणु कच्छावा ने मिलकर परिवादिया को झांसे में लेकर एक्सपीओ डॉट आरयू कम्पनी में निवेश करने के नाम पर 650000 रूपये की ठगी कर ली।

पुलिस ने दोनों मामलों में साईबर अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!