चोरों के निशाने पर बीकानेर

राजस्थान फर्स्ट न्यूज। नयाशहर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में महिला से लूट का मामला सामने आया है। पीडित महिला के पुत्र ने नयाशहर थाना में इस आशय का मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी शिवराज बिश्नोई ने नयाशहर थाना में जानकारी दी की अज्ञात बाईक सवार परिवादी की मां के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटा मारकर छीन कर ले गया।

पुलिस ने मामले में सूचना के आधार पर अज्ञात बाईक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!