राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 28 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से रानी बाजार चौपड़ा कटला स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।शिविर में बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी तथा रोजगार हेतु व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

 

साथ ही निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदों पर प्राथमिक स्तर पर चयन प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!