राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता के पानी में गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही सांवतसर में 20 अप्रैल की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में सांवतसर निवासी कानाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी ममता खेत में बनी डिग्गी के पास काम के लिए गयी थी। जहां पर उसकी पत्नी का पैर फिसल गया और डिग्गी में गिर गया। जिसके चलते उसकी पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!