राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आम आदमी अपने खून पसीने की कमाई जहां सुरक्षित रखने के लिए जाता है और मन में संतोष करता है कि उसका पैसा या अन्य कीमती सामान सुरक्षित है। उसी स्थान पर चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के पिथरासर गांव में पीएनबी बेंक में 20 अप्रैल की रात की है।

 

इस सम्बंध में पीएनबी शाखा के प्रबंधक महावीर प्रसाद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने बैंक के ताले तोड़े और बैंक से तीन सीपीयू, चार मानिटर, एक टेबलेट, एक चार्जर, तीन बायोमेट्रिक, आधार मशीन, कीबोर्ड, माउस चोरी कर ले गए। गनीमत रही कि बैंक में नकदी और अन्य कीमती साामन तक चोरों के हाथ नहीं पहुंच पाए। फिलहाल पुलिस ने प्रबंधक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!