राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लोहे की रॉड से हमला करने और गाड़ी में तोडफोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में जयङ्क्षसहदेसर मगरा निवासी बजरंग विश्नोई ने जगदीश, गंगाविशन, रामदयाल, श्रीचंद, देवेन्द्र, महीपाल, सुनील, देवीलाल, श्याम, मनीष सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना जयङ्क्षसहदेसर मगरा में 20 अप्रैल की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है।

 

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई पवन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके भाई पर लोहे की रॉड से हमला करते हुए पैरों की नली पर वार किए। जिससे उसके भाई गंभीर चोटें लगी है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने कैंपर गाड़ी को भी लोहे के सरियों से तोडफोड़ करते हुए नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!