राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड़ के काफिले में शामिल गाड़ी के अचानक पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना जालोर से जुड़ी है। जहां पर बागोड़ा थाना क्षेत्र के मेड़ा गांव के पास भारतमाला एक्सप्रेस वे पर दोपहर को राठौड़ का काफिला निकल रहा था। इस दौरान काफिले में शामिल पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक एएसआई सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

 

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार राठौड़ शादी समारोह में शामिल होकर पाली लौट रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल पुलिस की 112 एस्कॉर्ट गाड़ी का स्टेरिंग अचानक फेल हो गया। स्टेरिंग फेल होते ही गाड़ी ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में बागोड़ा थाने में तैनात एएसआई नरसाराम के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि ड्राइवर कॉन्स्टेबल साबिर खान को हल्की चोटें आईं। अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मदन राठौड़ ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और घायलों का हालचाल जाना।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!