राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कृषि मंडी में दुकान में हिसाब किताब का काम करने वाले व्यक्ति द्वारा ही सामान गायब करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के कृषि मंडी में 13 अक्टूबर 2025 से 5 अप्रैल 2026 की है। इस सम्बंध में घनश्याम विश्नोई ने राकेश चायल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि राकेश उसकी दुकान में हिसाब किताब का काम करता है। उसी दौरान उसने धोखाधड़ी करते हुए दुकान से 88 कट्टे मैथी व अन्य कट्टे कुल 153 कट्टे गायब करते हुए धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!