राजस्थान 1st न्यूृज,बीकानेर। अचाक सांस की तकलीफ होने और 16 वर्षीय बालिका की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के रोही भोलासर में तुलछाराम के ट्यूबवैल पर 19 अप्रैल की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता बाबुलाल ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका खेत में चूहे मारने की दवाई का छिड़काव कर रही थी। इस दौरान चूहे मारने का जहर सांस के साथ शरीर में चला गया और तबीयत बिगडऩे लगी। जिसके चलते उसे पीबीएम ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!