राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति को घर बुलाकर शराब पिलाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजुवाला पुलिस थाने में महिला ने मुकेश, रमेश, सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वार्ड नंबर 3 में 18 अप्रैल की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके पति को अपने घर पर बुलाया। जिसके बाद शराब पिलाई और मारपीट की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके पास से पैसे छीनकर घर से भगा दिया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





