राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। नहाने के लिए सरोवर में उतरे युवक की पैर फिसलने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के कपिल मुनि सरोवर में 19 अप्रैल की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता नन्दनङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 27 वर्षीय बेटा राजविन्द्र कपिल मुनि सरोवर के घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जिसके चलते वह तालाब में गिर गया और डूब जाने से उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!