राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार और ट्रक की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में पांच के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के रावला रोड़ पर 13 केएल डी के पास की है। जहां पर मंगल वार शाम को कार और ट्रक आमने-सामने से भिड़ गए। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हुए है।

जिनमें से दो गंभीर घायलों को पीबीएम रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में हीराराम,पूनम, राजेश, नरेश और ओमप्रकाश घायल है। कार में सवार सभी लोग 155 आरडी नोख के बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।




