राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भाजपा के पार्षद के साथ लाठी,सरियों से मारपीट करने की खबर सामने आयी है। घटना अलवर के थानागाजी नगर पालिका से जुड़ी है। जहां पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी पार्षद कपिल मीना के साथ हुई है। पार्षद और उनके चाचा महेंद्र मीना ने मुकदमा दर्ज कराया है। पार्षद ने रिपोर्ट में बताया कि उनके परिचित कृष्ण बलाई की नवल सिंह गढ़ी के पास जमीन है। वो उसे बेचना चाह रहे है।

जमीन को लेकर कुछ लोगों को बोल रखा था। ऐसे में सोमवार सुबह 11 बजे द्वारापुर निवासी धारा मीणा ने फोन किया था। उसने कहा था कि कोई पार्टी आई है, नवल सिंह गढ़ी के पास वाली जमीन दिखा दो। इस पर जमीन के मालिक कृष्ण बलाई को फोन कर बुला लिया। इसके बाद जमीन मालिक कृष्ण के साथ बाइक पर नारायणपुर रोड पर बाइक से जमीन दिखाने के लिए निकले थे।पीछे से धारा मीणा बाइक पर दो जने के आया था। रास्ते में भट्टे से पहले नाले से ऊपर एक अल्टो कार ने भतीजे की बाइक को टक्कर मार दी।




