राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में दोनो पीडि़तों ने कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला हनुमानगढ़ के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में गुरवीर और गुरप्रीत ने मुकदमा ने दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि उनकी जान-पहचान पंजाब के निवासी किरणदीप कौर से हुई थी। जिसके बाद आरोपी किरणपाल अपने साथ दो अन्य लोगों को लाई और कहा कि इमीग्रेशन एजेंट है। प्रार्थी ने उनकी बात पर भरोसा किया। इस पर आरोपियों ने कहा कि वे बिना किसी रिफ्यूजल के विदेश भेज देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वीजा नहीं लगा तो पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपियों ने उनसे प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपए, यानी कुल 10 लाख रुपए की मांग की। विश्वास में आकर पीडि़तों ने पहले 20 हजार रुपए नकद दिए और बाद में बैंक खाते के माध्यम से भी शेष रकम ट्रांसफर की। आरोप है कि आरोपियों ने खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर उनके दस्तावेज भी अपने पास रख लिए। इसके बाद में न तो उनका वीजा लगा और न ही पैसे वापस किए गए। ठगी का एहसास होने पर पीडि़तों ने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




