चोरों के निशाने पर बीकानेर

राजस्थान फर्स्ट न्यूज। बीकानेर जिले के ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में जिले के जामसर इलाके में चोरों ने सोलर प्लांट को निशाना बनाया और प्लांट में टांसफार्मर में काम आने वाले तेल और उपकरणों की चोरी की। चोरी हुए तेल की मात्रा हजारों लीटर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जामसर थाना क्षेत्र के जोगनाथनगर निवासी देवीलाल पुत्र गिरधारी लाल जाट ने थाना में जानकारी दी की कालासर स्थित स्टलिंग सोलर प्लांट से अज्ञात चोर टांसफार्मर में काम आने वाला लगभग 10 हजार लीटर तेल और 72 फलेक्सिबल जम्पर चोरी कर ले गये।
पुलिस ने मामले में वि़द्युत अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।




