राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अपराधियों पर एक्शन जारी है। बीकानेर पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के साथ अपराध पर लगाम लगाने को लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज बीकानेर एसपी मृदुल कछावा ने कई फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है।

बीकानेर एसपी ने शेरुना थाने के लूनाराम पर दस हज़ार, गंगाशहर क्षेत्र के हिमांशु,कल्याण और मांगीलाल पर 5-5 हज़ार का इनाम घोषित किया है। इसी तरह नापासर के दिलीप परिहार पर पाँच जाकर, महाजन के भगवान सिंह पर दस हज़ार और लाखराम पर पाँच हज़ार, बीछवाल के ओम प्रकाश पर दस हज़ार, महाजन के सुनील, परवेज़,रमेश पर दस-दस हज़ार का इनाम घोषित किया है। नाल और गजनेर थाने में वांछित रमेश पर दस हज़ार का इनाम घोषित किया है।




