राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। करंट लग जाने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना डूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही उपनी में 23 अप्रैल की रात की है। इस संबंध में मृतक छोटे भाई लेखराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया की उसके बड़े भाई रामप्रताप जो की खेत में कृषि से जुड़ा काम कर रहा था।

 

इसी दौरान उसके भाई के बिजली लाइन से करंट लग गया और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ से बीकानेर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!