राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के तबादलें किए है। एसपी मृदुल कच्छावा ने आदेश जारी करते हुए जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक, वृत कार्यालय में रिक्त पदों पर पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। एसपी ने 62 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है । जिनमें एएसआई, हैड कांस्टेबल, कांस्टेबलों के तबादलें किए गए है। आदेशों के अनुसार 13 एएसआई, 8 हैड कांस्टेबल और 41 कांस्टेबल को इधर से उधर किया है।






