राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अपने प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत तीन मंडल अध्यक्षों में बदलाव किया है। पुराने मंडल अध्यक्षों की जगह तीन नए कार्यकर्ताओं को मौका देकर संगठन सशक्तिकरण के तहत कार्य किया। जिला अध्यक्ष ने गांधी कॉलोनी मंडल अध्यक्ष का प्रभार विकास धर्ट को दिया गया है।

यहां पूर्व में अविनाश राठौड़ के पास यह दायित्व था। इसाी तरह पवनपुरी मंडल अध्यक्ष का प्रभार शिवप्रकाश सारस्वत को दिया गया है। वहीं जयनारायण व्यास नगर मंडल अध्यक्ष का प्रभार बाबूलाल धोलखेडिय़ा को दिया गया है। तीनों मंडल अध्यक्षों को एक हफ्ते में अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए है

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!