
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पूर्व विधायक स्व. गोपाल कृष्ण जोशी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र गोकुल जोशी द्वारा किया गया, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता निभाई।

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. जोशी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें एक सशक्त जननेता, स्पष्टवादी व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. जोशी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और अपनी कार्यशैली से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई।

कार्यक्रम में हेमाराम (गंगाशहर), पार्षद किशोर आचार्य, शिव कुमार रंगा, सत्यप्रकाश, बी. जी. व्यास, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, उमेश व्यास,दिलीप जोशी, डॉ. जय शंकर गहलोत, गोपाल आचार्य, शांति प्रसाद बिस्सा, सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और स्व. जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में नरेश नायक, कमल आचार्य, रमजान नबासी, चंदर गहलोत, अजय खत्री, तरुण स्वामी, श्याम सुन्दर जोशी, जग मोहन जोशी, कन्हैयालाल जोशी, राजा व्यास, दिनेश महात्मा तथा उद्योग मंडल के सचिव वीरेन्द्र किराडू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में स्व. जोशी के पौत्र डॉ. श्री मोहन जोशी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करना स्व. जोशी के प्रति जनमानस के प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और स्व. जोशी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।




