राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेड़ से फांसी लगाकर युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के इंदपालसर बड़ा की रोही में 26 अप्रैल की रात को 8 बजे के आसपास की है।

इस सम्बंध में इन्दपालसर बड़ा निवासी रतनाराम नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 25 वर्षीय छोटे भाई केशराम ने इन्दपालसर रोही में खेत में पेड़ से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




