राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मानसिक रूप से बीमार महिला द्वारा ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 लूणकरणसर में 28 अप्रैल की सुबह की है। इस सम्बंध में मृतका के भाई श्रवण ने रिपेार्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसकी बहन गीता देवी जो कि मानसिक रूप से परेशान थी। जिसके चलते रात को वह बिना बताएं घर से निकल गयी। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन गीता देवी ट्रेन की चपेट में आ गयी और इसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




