राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चलती कार में आग लग जाने की खबर सामेन आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव लूणखां की है। जहां पर अचानक चलती हुई कार में आग लग गयी और देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गयी। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। गनीमत रही कि कार में सवार व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार कार के स्टार्ट करने के कुछ ही मिनटों में कार में शार्ट सर्किट हो गया ओर आग लग गयी।





