राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्यास लगने पर पानी पीने गए व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के खेत वेदबक्श चक 2 डीएलएसएम में 26 अप्रैल की है। इस सम्बंध में देवाराम पुत्र छोटूराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई आसाराम खेत में काश्तकारी करता था।

 

इस दौरान उसे प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए डिग्गी के पास गया। जहां पर पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और पानी मेंं डूबने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!