राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने और हजारों की नकदी के साथ मोबाइल छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में शेरूणा पुलिस थाने में कल्याणसर पुराना निवासी मुनीराम पुत्र बीरबलराम ने सांवरमल, प्रहलाद, परमेश्वर, नथी देवी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना 22 मार्च 2026 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके भाई को रोककर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपित ने उसके भाई के पास से 35 हजार रूपए, दो मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!