राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। परिवार सहित पंजाब गए परिवार के पीछे से लाखों की नकदी और सामान चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में पुनिया चौक चौधरी कॉलोनी निवासी रामकुमार विश्नोई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना पुनिया चौक में 23 अप्रैल की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अपने परिवार सहित पंजाब गया हुआ था। इस दौरान पीछे से अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर दो लाख रूपए नकदी और सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





