राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस की कार्यकारिणी में बीजेपी के विधायक को पदाधिकारी बना दिया गया है। मामला करौली से जुड़ा है। जहां पर आज ब्लॉक कमेटियों की घोषणा की गयी हे। करौली देहात के ब्लॉक कार्यकारिणी की आज घोषणा की गयी। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दर्शन ङ्क्षसह गुर्जर का नाम शामिल है। बता दे कि वर्तमान में दर्शन ङ्क्षसह गुर्जर भाजपा में है और करौली से विधायक है। दर्शन ङ्क्षसह गुर्जर ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
इसको लेकर एक मीडिया संस्थान के पत्रकार ने जब स्थानीय नेताओं से बातचीत की तो सामने आया है कि यह लिस्ट दो साल पहले पीसीसी के पदाधिकारियों को दी गयी थी। उस समय दर्शन ङ्क्षसह गुर्जर कांग्रेस में ही थे। ऐसे में मानवीय भूल के चलते यह नाम चला गया होगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!