राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पशुओंं को पानी पिलाते समय पैर फिसल जाने से पानी में गिरने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के भाई चन्द्र ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई देवीङ्क्षसह जो कि बकरियां चराने के लिए रोही में गया हुआ था। जहां पर वापिस आते समय शाम को बकरियों को पानी पिलाते समय कुंड में पैर फिसल जाने से गिर गया ओर कुंड में डूबने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


