राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों यूथ कांग्रेस शहर की कार्यकारिणी घोषित की गयी थी। जिसके बाद अब राष्ट्रीय सचिव व यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मो. शाहिद,सह प्रभारी अरूण महाजन,प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा ने कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर रमेश भादू,संजय गोयल,निरमा मेघवाल,बजरंग सारण,करण चौधरी,रामनिवास गोदारा को नियुक्ति दी गयी है। वहीं महासचिव के पद पर तरूण पंडित,मनोज मूण्ड,साजीद खान,रामगोपाल तर्ड,अभिषेक मेघवाल,सुनिल भादू,सुनिल डूडी,रामनिवास सारण,ओम भादू नियुक्ति दी गयी है। इसी क्रम में जिला सचिव पर श्रवण विश्नोई,निशा भील,पवन चाचड़,दिनेश पुष्करणा,शिव तर्ड,राजेन्द्र भांम्भु,राजु खान,मामचंद नायक,सुरज गर्ग,आरिज खान,सुनिल नायक,सद्दाम हुसैन,बजरंग कुमावत को नियुक्ति दी गयी है। वहीं भगवान भादू को जिला प्रवक्ता और सुंदरलाल जालप को जिला सोशल मीडिया कोर्डिनेटर बनाया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!