राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पांचू पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के मामले में एक को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में 28 अक्टूबर को जीतुराम ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह गाड़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान आरोपित ने रास्ते में करंट के तार लगाकर खड़े थे और हाथों में हथियार थे। परिवादी ने बताया था कि आरोपित ने उस पर सरिये से वार किया। जिसके बाद आरेापित ने हमला कर दिया। जब बचाने के लिए आवाजे लगाई तो प्रार्थी का भाई मांगीलाल व अन्य भागकर आए। आरोपित ने इस दौरान उसके भाई पर हमला कर दिया और गाड़ी ऊपर से निकाल दी। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने भाई मंागीलाल को लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मांगीलाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने धरनोक निवासी कानीराम को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!