राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंगलवार सुबह-सुबह शव मिलने से सनसनी फैल जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर रोड़ की है। जहां पर वन विभाग में तेजा मंदिर के पास एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला। जैसे ही इसकी सूचना फैली तो आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुुंची और शव को हॉस्पीटल के लिए रवान किया जा रहा है। महिला की उम्र करीब 30-32 वर्ष की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला के मुंह से खून निकल रहा था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है ।सूचना मिलते ही थानाधिकारी कश्यप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे है और एफएसएल को बुलाया गया है।


