राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। रसोई में काम करते समय आग लगने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बिग्गा बास रामसरा में 1 सितंबर की दोपहर की है। इस सम्बंध में मृतका के पति छोटूराम सुथार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी सुरजादेवी रसोई का काम कर रही थी। इस दौरान गैस चूल्हे से आग लगने के कारण उसकी पत्नी जल गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE