Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में तेेज सर्दी शुरू हो चुकी है। जिसका आम आदमी पर असर भी देखने को मिल रहा है। सुबह से देर रात तक सर्दी के कपड़ों में हर लिपटा दिख रहा है। बीकानेर संभग में लगातार तीन दिनों से कोहरे की आगोश में सोमवार को हनुमानगढ़,गंगानगर में घना कोहरा रहा। जबकि मंगलवार को अधिकांश पश्चिमी राजस्थान में कोहरा रहा। आज बुधवार को भी कई जगहों पर घना कोहरा दिखा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस खत्म होने के साथ ही राजस्थान में हवा चलनी शुरू हो गई है। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी तेज हो गई। घने कोहरे के कारण बीकानेर संभाग और उसके आसपास के जिलों में आवाजाही प्रभावित हो रही है।

 

कोहरे के कारण श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज भी घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर के एरिया में घना कोहरा रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 17 दिसंबर को गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ के एरिया में घना कोहरा रहने का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 18 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और कोहरे का प्रभाव कम रहेगा। 18 दिसंबर के बाद एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के बीकानेर, जैसलमेर के एरिया में 19 से 22 दिसंबर के बीच आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!