Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बुधवार की सुबह बीकानेर में बादलों के साये में शुरू हुई। सुबह से ही बादलों ने शहर में डेरा डाला हुआ है। वहीं बीती रात को ठंडी हवाओं ने आमजन को कंपकंपा दिया। राजस्थान में बुधवार से एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 19 और 20 मार्च को लगभग पूरे राजस्थान में अलर्ट है। इस दौरान ओले भी गिरेंगे। दरअसल, उत्तर भारत पर एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान पर दिखेगा।

 

बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत रही ।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में सिस्टम का असर बुधवार से देखने को मिलेगा। कई शहरों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 21 मार्च से प्रदेश में इस सिस्टम का असर खत्म होगा और आसमान साफ रहेगा। आज जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, चुरू, सीकर, झुझुनूं में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 और 20 मार्च को अधिकांश राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!