राजस्थान फस्र्ट 1st,बीकानेर। पडौस में रहने वाली महिला द्वारा नाबालिग के नहाते हुए वीडियो बना लेेेने और फिर वीडियो के दम पर नाबालिग के साथ गलत काम करवाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाबालिग ने अपने पिता के साथ चुरू के सदर थाने में पहुंचकर महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट देेतेे हुए बताया कि महिला का उसके घर पर आना जाता था। इसी के चलते महिला ने चोरी छिपे उसकी नाबालिग बेटी का नहाते हुए वीडियो बना लिया। जिसके बाद नाबालिग को अपने घर पर बुलाया और वीडियो दिखाया।

 

नाबालिग ने उसे वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। तब महिला ने शर्त रखी कि यदि वह उसके पुरुष मित्र के साथ शारीरिक संबंध बना लेती है तो वीडियो को डिलीट कर देगी। जिस पर नाबालिग ने मना कर दिया। इधर महिला ने एक युवक को चूरू बुला लिया। उसने नाबालिग को वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर वहां बुला लिया। इसके बाद युवक ने उसके साथ रेप किया और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया। इसके बाद में वीडियो भी शेयर कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला ने षड्यंत्र रचकर इस वारदात को अंजाम दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!