राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। चार बार के विधायक और लंबे समय तक राजनीतिक मं सक्रिय रहने वाले दिग्गज नेता का निधन हो गया है ।अलवर जिले के कठूमर से विधायक रहे बाबूलाल बैरवा का आज सुबह निधन हो गया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में बैरवा 20 अप्रैल से भर्ती थै। बाबूलाल बैरवा कठूमर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे और लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

वर्ष 1977 से उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। उनका राजनीतिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। बैरवा ने अपने करियर में कई बार पार्टी बदली। शुरुआत में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर पहचान बनाई और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद वर्ष 2008 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने इनेलो और राजपा जैसी पार्टियों के साथ भी राजनीतिक सफर जारी रखा.।



