राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में अनाज मंडी में बढ़ती चोरियों के खिलाफ आज व्यापारियों ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है। जिनको बीछवाल पुलिस को सुपुर्द किया है। पुलिस पुछताछ के बाद ही चोरी की वारदातों को लेकर जानकारी सामने आ पाएगी। वहीं अनाज मंडी के व्यापारियों ने बताया कि बीते करीब 15 दिनों से मंडी में लगातार चोरी हो रही थी। दिन हो या फिर रात हो लगातार सामान पार हो रहा था।

जिसको लेकर निगरानी रखी गयी ओर आज तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर बीछवाल थानाधिकारी मोके पर पहुंचे और तीन को अपनी हिरासत में लेते हुए डिटेन किया है। थानाधिकारी ने कहा कि तीन संदिग्धों को डिटेन किया गया है। पुछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी ने बताया कि चोरी की स्पष्ट जानकारी के लिए भी व्यापारियों को कहा गया कि पुरी जानकारी दो ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।



