राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के बीकेईएसएल ने 37 टीमें लगा रखी है । जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान जल्द किया जा सके। बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने के लिए 37 एफआरटी टीम गठित की है। जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा सके। उपभोक्ता कंपनी की हेल्प लाइन नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

नीट की परीक्षा में निर्बाध बिजली आपूर्ति की
रविवार को नीट की परीक्षा को देखते हुए बीकेईएसएल ने परीक्षा केंद्रों पर पूरे समय बिजली सप्लाई होती रहे, इसके पूरे इंतज़ाम किए जिससे किसी भी सेंटर से बिजली बंद होने की शिकायत नहीं मिली और परीक्षा सहज रूप से संपन्न हो गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!