राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार मौसम में परिवर्तन जारी है। शनिवार को जमकर जिले में बारिश हुई। जिसके बाद आज रविवार को भी नोखा उपखंड के चरकड़ा में बारिश हुई। कुछ मिनटों की तेज बारिश के बाद ओलावृष्टि भी हुई। जिसके चलते आसपास के खेतों में बर्फ की चादर सी दिखाई दी।

जानकारी के अनुसार नोखा उपखंड के चरकड़ा में चने के आकार के ओले गिरे है। ओलावृष्टि के चलते किसानों को परेशानी हुई। खुले में खड़े पशुधन परेशान होता दिखा साथ ही खुले में पड़ा अनाज भी बारिश के चलते खराब होता दिखा।



