Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने के बाद फिर से हमले शुरू हो गए है। लगातार दोनो देशों द्वारा अपने-अपने दावे किए जा रहे है। जिसके चलते एक बार फिर दुनियाभर में चिंता की लकीरे देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत टैक्स लगाने का अपना फैसला महज 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया।

 

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बातचीत के बाद उन्होंने इसे खत्म करने का फैसला लिया है। अब इसकी जगह खाड़ी देश अमेरिका में बड़े पैमाने पर निवेश करेंगे। इससे अमेरिका में लाखों रोजगार पैदा होंगे। ट्रम्प ने सोमवार को ऐलान किया था कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से 20 प्रतिशत टैक्स वसूला जाएगा। हालांकि इस फैसले की कई देशों ने आलोचना की थी। ईरान ने भी इस पर तंज कसते हुए कहा था कि ट्रम्प की बात बिल्कुल सही है, लेकिन 20 प्रतिशत टैक्स बहुत ज्यादा है। ईरान इससे कम टैक्स वसूलेगा।

 

वहीं जानकारी सामने आ रही है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के शहरों पर 5 घंटे तक बमबारी की और बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
होर्मुज पर टैक्स को लेकर ईरान ने कहा कि सुरक्षा हम देते हैं, लेकिन 20 प्रतिशत जैसा कोई टैक्स नहीं होता है। ईरान की तरफ से तंज कसते हुए कहा कि 20 प्रतिशत तो बहुत ज्यादा है। हम उचित शुल्क लेंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!