Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान  1st न्यूज,बीकानेर। अमेरिका और ईरान के बीच विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। कई बार समझौते की वार्ता होने के बाद भी अंतिम मुहर नहीं लग पा रही है। वहीं दूसरी और लगातार वार-पलटवार किए जा रहे है। जिसके चलते दुनियाभर में संकट के बादल छाए हुए है। पेट्रोलियम पदार्थो की परेशानी दुनियाभर से सामने आ रही है।

 

इसी बीच आज अमेरिका ने होर्मुज में एक तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला कर दिया। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास सेत्तेबेल्लो नाम के ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला किया। इस टैंकर पर 28 कू्र मेंबर थे। बताया जा रहा है कि इनमें 24 भारतीय शामिल थे। हादसे के बाद 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 3 भारतीय अब भी लापता हैं।

 

इस घटना पर भारत सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखे हुए है। लापता भारतीयों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
मामले की गंभीरता देखते हुए भारत ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजदूत (चार्ज द अफेयर्स) जेसन मीक्स को तलब किया है।

 

ट्रम्प की नई धमकियों के बाद ईरान ने साफ कहा है कि वह किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा। ईरानी सेना के प्रवक्ता अबोलफजल शेकारची ने कहा कि ईरान पहले भी अमेरिका की धमकियों का जवाब देता आया है और आगे भी देता रहेगा।
ट्रम्प ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान पर हमला करेगा और बहुत जोरदार तरीके से करेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!