Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बजाय लगाताार बढ़ रहा है। दोनो देश एक-दूसरे को धमकी भरे लिहाज से जवाब दे रहे है। जो कि दुनिया के लिए एक नया संकट खड़ा हो रहा है। समझौते के बाद एक फिर दोनो देशों के मध्य युद्ध के हालात बन रहे है। जिसके चलते दुनियाभर में टेंशन है। इसी के चलते एक बार फिर होर्मुज पर आवाजाही एक बार फिर थम सी गयी है।

 

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में दखल दिया तो करारा जवाब दिया जाएगा। ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान की और से कहा गयसा है कि अमेरिका ने हमला जारी रखा तो होर्मुज सामान्य नहीं हो पाएगा और कई देशों को आर्थिक नुकसान होगा। दूसरी ओर, ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि अमेरिका ने उत्तरी ईरान में चीन और रूस से जुड़े एक रणनीतिक रेलवे पुल पर क्रूज मिसाइल से हमला किया।

 

अमेरिका ने पिछले 2 दिनों में ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल भंडार, सैन्य स्पीड बोट और होर्मुज स्ट्रेट के पास तटीय इलाकों में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरान ने दावा किया है कि बुधवार को ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी ड्रोन का पता लगाया, उसे रोका और फिर मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरान के एकीकृत एयर डिफेंस नेटवर्क से जुड़ी आधुनिक रक्षा प्रणाली के जरिए की गई।
कहा गया है कि अगर अमेरिका ने यहां सैन्य कार्रवाई जारी रखी तो ईरान की ओर से करारा जवाब दिया जाएगा। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को धीरे-धीरे सामान्य करने की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी और इस रास्ते पर निर्भर देशों के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचेगा।

 

रॉयटर्स के मुताबिक, गुरुवार को होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग ठप रही। सुबह के शुरुआती घंटों में सिर्फ दो टैंकर गुजर पाए। इनमें ईरान के खार्ग द्वीप से कच्चा तेल लेकर निकला सुपरटैंकर ‘बर्ग 1Ó भी शामिल था, जिस पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं। दूसरा टैंकर ‘वेल सेलÓ था, जो मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला केमिकल टैंकर है। यह जानकारी समुद्री विश्लेषण कंपनी क्लेपर के आंकड़ों के आधार पर दी गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!