राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला स्पेशल टीम और जेएनवीसी पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देर रात को मारपीट का दो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
पहली कार्रवाई: पुलिस ने महिला के साथ मारपीट के मामले में मामला दर्ज कर टीमों का गठन किया और आरेपियों की धरपकड़ शुरू की गयी। इस दौरान हैड कांस्टेबल विजय सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए सवाई ङ्क्षसह राजपुरोहित को एक पिस्टल व चार जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।
दूसरी कार्रवाई: इस तरह हैड कांस्टैबल सुरेन्द्र कुमार की टीम ने आशीष भाट को एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सवाई ङ्क्षसह अपरािधक पृष्ठभुमि से जुडा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से और भी हथियार बरामद होने की उम्मीद है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!