राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। भाई को बचाने के चक्कर में दो बहनों सहित तीनों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जोधपुर जिले के चौकड़ी गांव की है। जहां पर खेत में बनी डिग्गी में गिरने से तीनों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बोरूंदा क्ष्ेात्र में सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच यह हादसा हुआ है।
जिसमें भाई को बचाने के चक्कर में दो बहनें भी पानी में डूब गयी। चौकड़ी गांव के एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से भाई और 2 चचेरी बहनों की मौत हो गई। तीनों घर से खेत पहुंचे थे। यहां भाई को प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए डिग्गी के पास गया। पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया। छोटे भाई को डूबता देख चचेरी बहनें उसे बचाने के लिए तुरंत डिग्गी में कूद गईं। डिग्गी में गहराई के कारण तीनों ही डूब गए।
दर्दनाक हादसे में सुमन, रेखा और प्रवीण चचेरे भाई-बहन थे। रविवार को तीनों घर से खेत जाने के लिए निकले थे। 1 घंटे बाद भी दोनों घर नहीं लौटे तो तलाशते हुए खेत में पहुंचे। यहां डिग्गी में तीनों के शव मिले। परिजनों ने बताया- 3 दिन पहले ही प्रवीण की मां का आकस्मिक निधन हुआ था। परिवार अभी इसके शोक से उबरा भी नहीं था कि अब तीन बच्चों की मौतों ने झकझोर दिया।


